February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार की टक्कर से बाइक सवार ससुर व बहू घायल

काशीपुर। बाइक पर सवार होकर जा रहे हैं ससुर बहू को कार चालक ने पीछे से टक्कर मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायलों में ससुर की हालत नाजुक बनी है जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ढकिया नं 2 कुंडेश्वरी निवासी 70वर्षीय रणवीर सिंह पुत्र चंदन सिंह आज सुबह अपनी बहू 40वर्षीय परमजीत कौर पत्नी हरदेव सिंह को बाइक पर बिठाकर  काशीपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान जसपुर ऽुर्द रोड पर गैस एजेंसी के समीप एक कार चालक ने तेजी व लापरवाही से बाइक सवारों को टक्कर मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के तत्काल बाद स्थानीय लोगों द्वारा आरोपी कार चालक को पकड़ कर उसे  पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी कार चालक का नाम गढ़वाल सभा निवासी जयकुमार बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *