November 3, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क का सीएम ने किया भूमिपूजन

खटीमा(उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा के राणा मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।मुख्यमंत्री ने 14.97 करोड़ रुपये की लागत से खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनता के अपार स्नेह और अपनत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खटीमा के साथ उनका रिश्ता केवल एक जनप्रतिनिधि या चुनाव क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मां-बेटे के पवित्र रिश्ते जैसा अनंत और अटूट है। जनता का यही आशीर्वाद उन्हें बिना थके और बिना रुके निरंतर प्रदेश की सेवा करने की ऊर्जा और ताकत देता है। मुख्य मंत्री ने कहा कि खटीमा रोड के चौड़ीकरण से स्थानीय नागरिकों, बाजार वासियों और आसपास के क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बंडिया,चकरपुर, टनकपुर, लोहाघाट और पिथौरागढ़,धारचूला, चम्पावत से लेकर पड़ोसी देश नेपाल तक आने-जाने वाले राहगीरों व स्थानीय लोगों को इस सड़क का सीधा लाभ पहुंचेगा,जिससे जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में खटीमा निर्माणाधीन और पूर्ण हुए अनेक विकास कार्यों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिग्री कॉलेज में नई कक्षाओं और ब्लॉकों के निर्माण के साथ ही आईटीआई और बालिका विद्यालयों का आधुनिकीकरण किया गया है।प्रतापपुर से नानकमत्ता और टनकपुर से लेकर खटीमा तक सड़कों के चौड़ीकरण के साथ ही खेतलसंड़ा पुल और बस अîóा,पुल जैसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य तथा किसानों के लिए शुगर फैक्ट्री का सुचारू संचालन, समय पर गन्ने की पिराई और गन्ने के भुगतान को समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करना,ऑक्सीजन पार्क, क्रोकोडाइल पार्क और भारमल बाबा मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण किया गया है। खटीमा में ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत कर जल निकासी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पुराने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाना और यहाँ सभी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे हमेशा जनता के साथ हैं, उनके बीच रहे हैं और आगे भी क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री खटीमा चौराहा से कार्यक्रम स्थल तक पैदल चलकर पहुँचे, इस दौरान मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया और फूल-मालाएँ पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य,दर्जा राज्य मंत्री मोहनी पोखरिया,संतोष गौरव,गंभीर सिंह धामी,किशन सिंह,रणजीत सिंह नामधारी,भाजपा नेता सतीश भट्टð,रामू भारती, वीसी जय किशन,एडीएम पंकज उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *