October 21, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रामलीला महोत्सव में पूर्व सीएम हरीश रावत हुए शामिल: सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया

देहरादून में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी पर्व

देहरादून। राजधानी देहरादून में विजयादशमी का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी श्री राम कृष्ण लीला समिति टिहरी, देहरादून द्वारा आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव 2026 में शामिल हुए। महोत्सव के दसवें दिन रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। साथ ही लंका दहन का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली बनाए रखने की कामना की।हरीश रावत ने विजयादशमी के संदेश को साझा करते हुए कहा कि असत्य पर सत्य की विजय हो, अधर्म का नाश हो और धर्म की सदैव जय हो। उन्होंने लोगों से इस पावन पर्व पर सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।रामलीला महोत्सव के दौरान रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बना। विजयादशमी का यह पर्व लोगों को सत्य, सदाचार, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।इस आयोजन के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और भारतीय संस्कृति की परंपराओं का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *