ड्रेस एम्पोरियम में आग से लाखों का नुकसान
देहरादून (उद संवाददाता)। राजधानी के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर मंगलवार सुबह बालाजी ड्रेस एम्पोरियम में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सामान जल गया। इससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। जानकारी के अनुसार देवकी कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर स्थित बालाजी ड्रेस एम्पोरियम में सुबह अचानक आग लग गई। दुकान से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की तीव्रता को देखते हुए तीन गाड़ियों की मदद से काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। नगर कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद्र भट्टð के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। दुकान में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है। घटना के बाद कॉम्प्लेक्स में कुछ समय तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।


