February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

यात्रियों से भरा टैंपो पलटा,कई घायल

रुद्रपुर,6दिसम्बर। आज प्रातः बिलासपुर से रूद्रपुर की ओर आ रहा यात्रियों से भरा टैम्पो कोतवाली के समीप प्रीत विहार कालोनी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसमें सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गये जिनमें दो घायलों को लहूलुहान हालत में सीपीयू कर्मियों ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। घटना के पश्चात टैम्पो चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर टैम्पो को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार आज प्रातः टैम्पो चालक बिलासपुर की ओर से करीब एक दर्जन यात्रियों को लेकर रूद्रपुर की ओर रवाना हुआ। जब टैम्पो यहां प्रीत विहार कालोनी मोड़ के समीप पहुंचा तो चालक ने तीव्र गति से टैम्पो मोड़ा जिससे टैम्पो अनियंत्रित हो गया और मार्ग किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में टैम्पो में सवार यात्रियों में चीख पुकार शुरू हो गयी। करीब आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आ गयीं। इसी दौरान सीपीयू उपनिरीक्षक अनीता गैरोला की अगुवाई में कांस्टेबल एचएस राठौर व वीरेंद्र चौहान गश्त पर थे। उन्होंने जब टैम्पो को पलटते देखा तो तुरन्तमौके पर पहुंचे और घायल यात्रियों को टैम्पो से बाहर निकाला जिनमें दो यात्रियों बिलासपुर निवासी विजय पाल पुत्र सीताराम व हरजीत िंसंह पुत्र कश्मीर सिंह की हालत गंभीर देखकर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। विजयपाल के सिर पर गंभीर चोटें आयी हैं। सीपीयू कर्मियों ने घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर घायलोे के परिजन चिकित्सालय पहुंचे। पुलिस ने टैम्पो को कब्जे में लेकर उसके चालक की खोजबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *