लगातार बारिश से बिगड़ने लगे हालात,घरों में घुसा पानी
रुद्रपुर । तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर रुद्रपुर की जलभराव की समस्या को गंभीर कर पुरानी बाढ़ की यादाश्त को ताजा कर दिया है। शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश आज रविवार को भी जारी रही। इससे शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया और कई बस्तियों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगतपुरा में हालात बिगड़ने पर गलियां नंबर पांच और छह में रहने वाले कई परिवारों कोे सुरक्षित निकालकर प्राथमिक विद्यालय आवास विकास में शिफ्ट किया गया। वहीं कल्याणी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। शहर में लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में हुए जलभराव के बाद महापौर विकास शर्मा ने अपनी टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जलभराव की स्थिति का जायजा लेते हुए नगर निगम अधिकारियों को पानी की निकासी के लिए तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। महापौर ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महापौर ने नगर निगम अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी की निकासी की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने को कहा। महापौर ने बारिश से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के साथ ही जलभराव के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के भी आदेश दिए। रविवार को महापौर विकास शर्मा अपनी टीम के साथ जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़कों और गलियों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश के चलते रविवार सुबह तक शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों और गलियों में पानी भरने से लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ। बारिश के बीच कल्याणी नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास की बस्तियों में भी खतरा बढ़ गया। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। जगतपुरा में जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने गलियां नंबर पांच और छह में रहने वाले कई परिवारों को आवास विकास में ठहराया गया है। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र, भदईपुरा, जगतपुरा, मुख्य बाजार, खेड़ा, सिंह कालोनी, आदर्श कालोनी, शांति विहार कालोनी, गंगापुर रोड, अग्रसेन चौक, काशीपुर बाईपास मार्ग, आवास विकास, रोडवेज के सामने और मेट्रोपोलिस समेत कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया है। कई स्थानों पर पानी भरने से लोगों को घरों से निकलने और अपने दैनिक कामकाज निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश और कल्याणी नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जलभराव की समस्या के साथ ही घरों में पानी घुसने के कारण परेशानियां होने लगी है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। लोगों से कहा गया है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना दें ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। शहर के कई हिस्सों में बनी जलभराव की स्थिति से एक बार फिर जल निकासी के लिए किए जा रहे कार्यों की वास्तविकता उजागर हो रही है।
