September 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बवाल के बाद किच्छा पहुंचे गणेश गोदियाल, पूछा—परदे लगाकर मतपेटियां रखने की क्या जरूरत थी?

हाथापायी को लेकर प्रदेश की विधानसभा अध्यक्ष को संज्ञान लेना चाहिए
किच्छा।
नगर पालिका चुनाव के बाद किच्छा में स्टांग रूम स्थल पर देर रात तक चले हंगामे के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। मतपेटियों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस नेताओं की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल बुधवार को किच्छा पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। विधायक तिलकराज बेहड़ के आवास पर मीडिया से बातचीत में गोदियाल ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव की महत्वपूर्ण भूमिका है और सभी राजनीतिक दलों को चुनाव प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। उन्होंने किच्छा में कांग्रेस नेता के साथ कथित हाथापाई की घटना को निंदनीय बताया।गोदियाल ने कहा कि मतपत्रों और मतपेटियों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है तथा मतगणना तक पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं द्वारा स्टांग रूम स्थल पर पहुंचने को लेकर उन्होंने कहा कि वे मतपेटियों से छेड़छाड़ की आशंका के चलते वहां पहुंचे थे।उन्होंने स्टांग रूम में मतपेटियों को परदों के पीछे रखे जाने पर सवाल उठाते हुए कहा, “परदे लगाकर मतपेटियों को रखने की क्या जरूरत थी?” उनके अनुसार, ऐसी व्यवस्था से संदेह पैदा होता है और मतपेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते हैं।गोदियाल ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने कांग्रेस नेताओं पर हमला कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी घबराई हुई है।उन्होंने कहा कि किच्छा और सिरौली कला की जनता अपना निर्णय दे चुकी है। गोदियाल ने दावा किया कि न्यायालय के आदेश के बाद चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे।वहीं गणेश गोदियाल ने कहा कि विधायक के साथ हाथापायी को लेकर प्रदेश की विधानसभा अध्यक्ष को संज्ञान लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *