September 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मांगों को लेकर बंगाली समाज का कलेक्ट्रेट कूच 20 कोः दिलीप

रुद्रपुर (उद संवाददाता)। बंगाली कल्याण समिति उत्तराखंड द्वारा बंगाली समाज की चार प्रमुख एवं वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आगामी 20 सितम्बर को बंगाली समाज कलेक्ट्रेट कूच करेगा। इसके लिए समाज के लोग एकजुट होकर तैयारियां कर रहे हैं। किच्छा बाईपास मार्ग पर रामलीला मैदान गेट पर आयोजित धरना स्थल पर मीडिया से बातचीत करते बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी ने कहा कि चलाया जा रहा 10 दिवसीय धरना आज मंगलवार को छठे दिन भी जारी है। उन्होंने बताया समिति का आंदोलन शांतिपूर्ण, संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है। समिति की प्रमुख मांगों में विस्थापित बंगाली समाज की संबंधित जातियों को उत्तराखंड में अनुसूचित जाति का अधिकार दिए जाने, प्राथमिक शिक्षा से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक बांग्ला भाषा में शिक्षा की व्यवस्था करने, शक्तिफार्म सहित अन्य पुनर्वासित क्षेत्रें में वर्षों से लंबित भूमिधरी अधिकार प्रदान करने तथा करीब आठ वर्षों से बंद छात्रवृत्ति एवं सहायता योजनाओं को दोबारा शुरू करने की मांग शामिल है। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज की मांगें किसी व्यक्ति, संस्था अथवा राजनीतिक दल के विरोध में नहीं हैं, बल्कि समाज के अधिकार, सम्मान, शिक्षा और न्याय से जुड़ी हैं। समिति ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान की दिशा में कदम उठाने की अपील की।20 सितंबर को रामलीला मैदान से बंगाली समाज के लोग एकजुट होकर रुद्रपुर जिलाधिकारी कार्यालय तक विशाल रैली के रूप में पहुंचेंगे और अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा जब तक चारों मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके शंकर चक्रवर्ती, समीर राय, परिमल राय, शिवपद सरकार, पार्षद शुभम दास, हरिदास मंडल, शुभम मंडल, अभिमन्यु साना, सत्यजीत सरकार आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *