September 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

नैनीताल। जिला सूचना अधिकारी  गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से सूचना विभाग में शोक की लहर है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि  गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है और उनके निधन से विभाग ने एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है।वहीं, महानिदेशक सूचना  बंशीधर तिवारी ने भी जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से सूचना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *