February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रदेशभर के बेरोजगार युवाओं ने किया विधान सभा कूच

देहरादून। उत्तराऽंड बेरोजगार महासंघ के बैनर तले प्रदेशभर के बेरोजगार युवाओं ने विधानसभा कूच किया। पुलिस ने रिस्पना पुल से पहले बैरिकेडिं लगाकर उन्हें रोक दिया। इस पर प्रदर्शन कार वहीं धरने पर बैठ गए और मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग करने लगे। उन्होंने कहा कि जब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता, वे धरने पर ही डटे रहेंगे। इस दौरान संगठन के संरक्षक कमलेश भट्टð ने कहा कि प्रदेशभर में बेरोजगार युवाओं की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। जिन युवाओं के हाथों में पढ़ने के लिये किताबें होनी चाहिए वे आंदोलन को मजबूर हैं। भट्टð ने कहा कि तमाम विभागों में उपनल व आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में भर्तियां सीधी भर्ती की ओर से की जाएं। यदि संविदा पर पद भरे जाएं तो चयन बोर्ड के माध्यम से विधिवत प्रक्रिया अपनाकर की जाए। भट्टð ने कहा कि यह विडंबना ही है कि उत्तराऽंड में भर्तियां न्यायालय के आदेश पर शुरू और न्यायालय के आदेश पर ही ऽत्म होती है। फार्म निकलने के कई-कई साल तक प्रक्रिया संपन्न नहीं होती। इसके कई उदाहरण हैं। जिस कारण युवाओं में रोष पनप रहा है। उन्होंने कहा कि भर्तियों के लिए निश्चित कैलेंडर जारी किया जाए। सबयबद्ध ढंग से भर्तियां संपन्न की जाएं। तमाम परीक्षाओं में गड़बड़ी पर उन्होंने पारदर्शी व्यवस्था अपनाने की मांग की। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष दीपक डोभाल, सचिव अजय शर्मा, विनोद राणा, नरेश चौहान, अमित, संदीप नेगी, मेहर सिंह राणा, अमित चौहान, प्रदीप कुमार, सुनील डोभाल, मंजू जोशी आदि उपस्थित रहे। उत्तरांचल आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के छात्र छात्रएं फीस वृद्धि के विरोध को लेकर नेहरू कॉलोनी से विधानसभा तक कूच किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग से पहले उन्हें रोक दिया, जिसके बाद वे धरने पर बैठ गए। छात्र आयुष मंत्री डॉ हरक सिंह रावत के िऽलाफ नारेबाजी करते रहे। राज्य आंदोलनों की लंबित समस्याओं को लेकर डिफेंस कॉलोनी बैरिकेडिंग के पास पहुंचे चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्रतार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *