September 6, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किरायेदार सत्यापन में लापरवाही पर 16 मकान मालिकों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना

रुद्रपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान किच्छा, पुलभट्टðा और सितारगंज थाना क्षेत्रें में पुलिस ने मकान मालिकों और किरायेदारों के सत्यापन की जांच की। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मकान मालिकों के साथ ही बिना सत्यापन रह रहे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। थाना पुलभट्टðा क्षेत्र में किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले तीन मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर 10 हजार रुपये का चालान किया गया। वहीं, बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे पांच लोगों के 250 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से नगद चालान किए गए। कोतवाली किच्छा क्षेत्र में पुलिस ने सत्यापन नहीं कराने वाले सात मकान मालिकों अथवा संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर 10 हजार रुपये का चालान किया। इसके अलावा बिना सत्यापन के रह रहे दो व्यक्तियों के 250 रुपये प्रति व्यक्ति के नगद चालान किए गए। इसी क्रम में कोतवाली सितारगंज क्षेत्र में पुलिस ने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराने वाले छह मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की। प्रत्येक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही बिना सत्यापन के रह रहे 11 लोगों के 250 रुपये प्रति व्यक्ति के नगद चालान किए गए। पुलिस ने अभियान के दौरान सभी मकान मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपने मकानों में किरायेदार रखने से पहले उनका अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराया जाए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किरायेदारों का सत्यापन अपराध नियंत्रण और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *