August 19, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

24वीं प्रादेशिक पुलिस खेल प्रतियोगिता का समापन

15 टीमों के 161 खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग और आर्म रेसलिंग में किया प्रतिभाग
रुद्रपुर (उद संवाददाता)। पुलिस लाइन रुद्रपुर में 17 से 19 अगस्त तक आयोजित 24वीं उत्तराखंड प्रादेशिक अंतर्जनपदीय एवं वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता 2026 का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों, पीएसी, आईआरबी, एसडीआरएफ एवं जीआरपी की कुल 15 टीमों के 161 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। समापन समारोह में पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती मुख्य अतिथि रहीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं आयोजन सचिव अजय गणपति ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद प्रतिभागी टीमों ने मार्च पास्ट किया, जिसके साथ प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की गई। प्रतियोगिता के कुश्ती पुरुष वर्ग में 46वीं वाहिनी पीएसी ने प्रथम, आईआरबी द्वितीय ने द्वितीय तथा 40वीं वाहिनी पीएसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी प्रथम, हरिद्वार द्वितीय और ऊधमसिंह नगर तृतीय स्थान पर रहा। ग्रीको रोमन शैली की कुश्ती में 46वीं वाहिनी पीएसी प्रथम, आईआरबी द्वितीय द्वितीय तथा आईआरबी प्रथम तृतीय स्थान पर रही। बॉक्सिंग पुरुष वर्ग में ऊधमसिंह नगर ने प्रथम, 40वीं वाहिनी ने द्वितीय और एसडीआरएफ ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिला बॉक्सिंग में ऊधमसिंह नगर प्रथम, नैनीताल द्वितीय और चम्पावत तृतीय रहा। बॉडी बिल्डिंग पुरुष वर्ग में 40वीं वाहिनी पीएसी ने प्रथम, आईआरबी द्वितीय ने द्वितीय और एसडीआरएफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आर्म रेसलिंग पुरुष वर्ग में आईआरबी द्वितीय प्रथम, 40वीं वाहिनी पीएसी द्वितीय और 31वीं वाहिनी पीएसी तृतीय रही। महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी प्रथम, ऊधमसिंह नगर द्वितीय और हरिद्वार तृतीय स्थान पर रहा। समापन अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती ने विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए ऊधमसिंह नगर पुलिस टीम की सराहना की और बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं पुलिस कर्मियों में अनुशासन, शारीरिक दक्षता, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और टीम भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में शारीरिक दक्षता और मानसिक मजबूती का विशेष महत्व है। खेलों के माध्यम से पुलिस कर्मियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और कठिन परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में मिली सीख को अपनी नियमित पुलिसिंग में भी उतारने का आ“वान किया। आईजी ने कहा कि जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना के साथ प्रतिभाग करना है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं पुलिस कर्मियों की प्रतिभा को सामने लाने के साथ ही आपसी समन्वय और भाईचारे को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए ऊधमसिंह नगर पुलिस टीम की सराहना करते हुए पूरी आयोजन टीम को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *