कैंप कार्यालय में स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से मिले मुख्यमंत्री
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित कैंप कार्यालय में स्थानीय क्षेत्र के साथ ही अन्य जनपदों से पहुंचे लोगों और जन प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं और मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य मंत्री ने कहा कि जनसेवा राज्य सरकार का मूल उद्देश्य है। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की ओर से प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदन शीलता के साथ लिया जाए तथा उसके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी छोटी छोटी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। शासन और प्रशासन की जवाबदेही तभी सार्थक मानी जाएगी, जब आम नागरिक को अपनी समस्या का शीघ्र और संतोषजनक समाधान प्राप्त हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और शिकायतों के निस्तारण की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद सरकार के लिए महत्वपूर्ण है। लोगों से मिलने पर जमीनी स्तर की समस्याओं की वास्तविक जानकारी प्राप्त होती है और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों और आमजन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा, ताकि विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दूरस्थ क्षेत्रें और जरूरतमंद लोगों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण में विशेष प्राथमिकता दी जाए। साथ ही जिन मामलों में विभिन्न विभागों के समन्वय की आवश्यकता है, उनमें आपसी तालमेल बनाकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रेम सिंह टूरना, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, गंभीर सिंह धामी, फरजाना बेगम, रणजीत सिंह नामधारी, किसान सिंह किन्ना, मोहिनी पोखरिया, उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक डॉ- प्रेम सिंह राणा, सतीश चंद्र भट्टð, रमेश चंद्र जोशी, रंदीप पोखरिया, मंडलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, उपाध्यक्ष प्राधिकरण जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, गौरव पांडे, राहुल शाह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
