Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्कूटी सवार महिला को बचाने के चक्कर मे नदी में गिरा छोटा हाथी

दिनेशपुर । गदरपुर मटकोटा मार्ग पर चन्दनगढ़ के पास स्कूटी सवार महिला को बचाने के चक्कर मे माल से भरा छोटा हाथी नदी में जा गिरा । गनीमत रही इस दौरान चालक सुरक्षित बच गया । शुक्रवार देर सांय एक छोटा हाथी वाहन संख्या- यूपी 21एन बी 3559 का माल भरकर मुरादाबाद से से जयनगर की ओर जा रहा था । इस दौरान मटकोटा मार्ग पर चन्दनगढ़ गांव के पास स्कूटी सवार महिला छोटा हाथी के सामने आ गयी । उनको बचाने के प्रयास में चालक मुरादाबाद निवासी अमित कुमार ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया । जिससे वाहन गहरी नदी में जा गिरा । वाहन का हेल्पर खतरे को देखते हुए छलांग लगा दिया। देखते ही देखते गाड़ी पानी मे डूब गई । गनीमत रही कोई बड़ी दुर्घटना नही घटी । चालक को मामूली चोटें आईं राहगीरों ने चालक को उपचार हेतु क्लीनिक भेज दिया । गाड़ी में कई कुंतल शीशा भरा हुआ था । घटना में जहां गाड़ी पानी मे डूब गई । तो शीशा भी चकनाचूर हो गया । इस दौरान मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा । वहीं थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया मामले की कोई जानकारी दिनेशपुर थाने में नहीं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *