February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आधी रात किशोरी को कार में किया अगवा

रुद्रपुर,26नवम्बर। मोहल्ला पहाड़गंज में मध्यरात्रि कार सवार दो युवक किशोरी को अगवा कर ले गये। परिजनों ने अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। घटना के पश्चात सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अगवा किशोरी को बरामद कर दोनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर वाहन भी कब्जे में ले लिया। परिजनों का कहना है कि मध्यरात्रि जब उनकी नींद खुली तो देखा कि उनकी 15वर्षीय पुत्री घर पर मौजूद नहीं थी। घर में खोजबीन की तो पता लगा कि दो व्यक्ति सफेद रंग की कार जिसका नम्बर यूपी-14एजेड /7636 में उनकी पुत्री को जबरन अपहरण कर ले गये हैं। परिजनों का कहना है कि पुत्री को अगवा कर ले जाते कुछ लोगांें ने देखा भी है। पुलिस ने दो आरोपियों रूद्रपुर निवासी जुनैद व हारून के खिलाफ मामला दर्ज कर अगवा की गयी किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी है। घटना के पश्चात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अगवा की गयी किशोरी को बरामद कर लिया है और उसे अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही दोनों आरोपी अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
साथ ही घटना में प्रयुक्त किये गये वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *