February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों का किया स्वागत

हल्द्वानी,23नवम्बर। नगर निगम में मेयर पद पर काबिज हुए नवनिर्वाचित मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला और पार्षदाें का भाजपाईयों ने भव्य स्वागत किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत ने कहाकि भाजपा की लोकप्रियता के चलते प्रदेश में भाजपा के पांच मेयर सीट पर जीत हासिल की है। मेयर रौतेला की लोकप्रियता और उनकी कार्यशैली से जनता ने उन्हें नगर निगम का  नेतृत्व सौंपा है और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बूथ स्तर तक प्रबंधन का जिम्मा संभाला। विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि मेयर रौतेला को पूर्व कार्यकाल से अधिक कार्य करना होगा और नये क्षेत्रें कोा भीा विकास की ओर ले जाने का प्रयास करना होगा। मेयर रौतेला ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से पार्टी के प्रति समर्पित है। कांग्रेस ने चुनाव में हथकंडे अपनाये और धनबल का इस्तेमाल किया लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया। इस दौरान प्रदीप बिष्ट, दिनेश आर्य, ममता पलडिया, सुरेश तिवारी, तरूण बंसल, प्रकाश रावत, प्रकाश हर्बोला, रेनू अधिकारी, राजेंद्र बिष्ट, चंदना बिष्ट, कमल नयन जोशी, प्रताप बिष्ट, आनंद बल्लभ पांडे, राजेंद्र अग्रवाल, रघुवर जोशी, हरिमोहन अरोरा, लाखन निगल्टिया, शांति भट्ट, मंजू तिवारी, ऋतु डालाकोटी, दीपाली कन्याल, दीपक मेहरा, विजय बिष्ट, गणेश पंत, कमल मुनि, विजय मनराल, संजय दुम्का, दिनेश खुल्बे, प्रताप बोहरा, राजेश मल्होत्र, नवल किशोर जोशी, जितेंद्र मेहता, देवेश भट्ट, किशोर जोशी, भुवन जोशी, विनीता अग्रवाल, वन्दना पंत, राहुल झिंगरन, अजय राठौर, जगदीश बिष्ट, संदीप कुकसाल, पनराम, विकास भगत, विशाल नेगी, बालम बिष्ट आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *