Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मारपीट के मामले में चार निहंग यात्री गिरफ्तार

चमोली/देहरादून। हेमकुंड साहिब से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार निहंग यात्रियों को गिरफ्रतार किया है। तीन आरोपियों को जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है। उपचाराधीन चौथे अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। गिरफ्रतार अभियुक्तों के कब्जे से तीन कृपाण बरामद की गई हैं। घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की है। वहीं सीओ कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि गौचर-कर्णप्रयाग क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत एक कंपनी आईटीबीपी व पीएसी बल की तैनाती की गई है। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा द्वारा कर्णप्रयाग में कैंप करते हुए सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त कर निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *