August 17, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित होकर सरिताताल झील में गिरी पर्यटकों की कार,सभी सुरक्षित

नैनीताल। मुरादाबाद से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की एक कार सोमवार को अनियंत्रित होकर सरिताताल झील में जा गिरी। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार यूपी-21-सीसी-1213 नंबर की कार में मुरादाबाद निवासी आलम और बुलंदशहर निवासी उमेर अपनी दो महिला मित्रों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। क्षेत्रीय निवासी अभय बवाड़ी ने बताया कि सोमवार की शाम को कार कालाढूंगी रोड पर नैनीताल से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। वह सरिताताल में पहुंचे ही थे कि इसी दौरान वाहन चालक का नियंत्रण कार से हट गया और कार सड़क से नीचे खाई की ओर गिरते हुए सरिता ताल झील में जा पहुंची। हादसे के बाद कार में सवार कुछ लोग स्वयं बाहर निकल आए, जबकि दो लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पर्यटक टैब तक जा चुके थे। मंगोली चौकी प्रभारी राधिका भंडारी ने बताया कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस की निगरानी में झील में गिरी कार को बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *