February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर में फिर खिलेगा कमल : ठुकराल

रूद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल नगर निकाय चुनाव को लेकर समस्त वार्डों में नजर रखे हुए थे। आज प्रातः से ही उन्होंने शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। दोपहर1बजे विधायक ठुकराल आर्य समाज जूनियर हाईस्कूल में अपना मतदान करने पहुंचे और मतदाताओं की कतार में लग गये। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर नगर निकाय चुनाव में पुनः कमल का फूल खिलेगा और जनता से किये गये वादे पूर्ण किये जायेंगे। विधायक ठुकराल ने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ नगर निकाय चुनाव में जनता से किये वादे पर अमल किया जायेगा। ट्रचिंग ग्राउण्ड और सीवरेज की समस्या का समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शहर की जनता का रूझान भाजपा की ओर है और पुनः भाजपा नगर निकाय में आसीन होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *