प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों का लिया जायजा
देहरादून। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आगामी 4 और 5 जून को होने वाले राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों के तहत कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा रविवार को देहरादून पहुंचीं और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। देहरादून पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुमारी सैलजा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार बाईपास रोड स्थित नीरजा ग्रीन्स, आईएसबीटी के निकट कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मां, सह प्रभारी मनोज यादप, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,वरिष्ठ कांग्रेस नेताहरक सिंह रावत, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और रूपरेखा की विस्तृत समीक्षा की गई। नेताओं ने कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बाद में आयोजित प्रेसवार्ता में कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा राज्य में कांग्रेस के लिए चुनावी शंखनाद साबित होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह एकजुट है और राहुल गांधी के दौरे के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की जाएगी।प्रदेश प्रभारी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चारधाम यात्रा के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया जा रहा है, लेकिन व्यवस्थाओं के स्तर पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यात्रा मार्गों पर अव्यवस्था और समस्याओं से श्रद्धालु परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जनता आगामी चुनावों में इसका जवाब देगी। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि राहुल गांधी का यह दौरा संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और आगामी चुनावी रणनीति को मजबूती देगा।

