Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पद्म भूषण से सम्मानित होने पर कोश्यारी का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

रुद्रपुर। दिल्ली में पद्म भूषण से सम्मानित होने के बाद पहली बार रुद्रपुर पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। रामपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, शॉल ओढ़ाकर तथा ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं ने भगत दा के समर्थन में जमकर नारे लगाए।कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी ने विधायक से लेकर सांसद, मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए देश और प्रदेश की सेवा की है। उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को देखते हुए पप्रभूषण से सम्मानित किया जाना पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है।रामपुर रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में कोश्यारी से मिलने का खास उत्साह दिखाई दिया। भगत सिंह कोश्यारी ने भी कार्यकर्ताओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोश्यारी का हमेशा से जमीनी कार्यकर्ताओं से विशेष लगाव रहा है और यही कारण है कि आज भी वे हर कार्यकर्ता से सहजता के साथ मिलते हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, राकेश सिंह, धीरेंद्र मिश्रा, रोशन अरोड़ा, श्वेता मिश्रा,तरुण दत्ता, प्रीत ग्रोवर, सुरेश कोली, मीना शर्मा, फरजाना बेगम, केके त्रिपाठी, धीरेंद्र मिश्रा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *