Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री ने वितरित किये एसडीजी अचीवर्स अवार्ड

 सोबन सिंह जीना विवि में प्रशासनिक भवन एवं कुलपति आवास का किया लोकार्पण
अल्मोड़ा (उद संवाददाता)। उदय शंकर नाट्य अकादमी में आयोजित एसडीजी अचीवर्स अवार्ड 2024-25 समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर विभिन्न क्षेत्रें में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया। उदय शंकर नाट्य अकादमी में आयोजित एसडीजी अचीवर्स अवार्ड 2025 समारोह का मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को एसडीजी अचीवर्स अवार्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गत वर्ष एसडीजी अवार्ड से सम्मानित व्यक्तियों एवं संस्थाओं की प्रेरणादायी कहानियों पर आधारित पुस्तक ‘अग्रगामी 3-0’ का विमोचन भी किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रें में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की उपलब्धियों को साझा किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड आज हर क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है और नीति आयोग के मानकों में भी राज्य ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने गरीबी उन्मूलन, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता, वित्तीय समावेशन, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रें में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्राप्त करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों, सौर ऊर्जा, स्मार्ट सिटी मिशन, ग्रामीण आजीविका और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से विकास को नई गति दे रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विकास के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण को भी समान प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि नीति आयोग के मानकों में उत्तराखंड का पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार समग्र विकास की ओर अग्रसर है और राज्य ने विभिन्न क्षेत्रें में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। एसडीजी अचीवर्स अवार्ड जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैंडा, महापौर अजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, दर्जा मंत्री गंगा बिष्ट, अनिल शाही, मनोज पंत, प्रमुख सचिव नियोजन डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रें से जुड़े लोग मौजूद रहे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *