Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेस का आदिवासी समाज से सामाजिक और भावनात्मक रिश्ता: गोदियाल

खटीमा में आयोजित ‘आदिवासी संवाद’ कार्यक्रम कांग्रेस नेताओं ने संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान
खटीमा। ग्राम नौगांव थागू ;खटीमाद्ध में रविवार को प्रदेश कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित फ्आदिवासी संवादय् कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल भी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस का आदिवासी समाज से केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक और भावनात्मक रिश्ता है। उन्होंने कहा कि जब-जब आदिवासी समाज को संघर्ष करना पड़ा, कांग्रेस मजबूती से उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस गरीब, आदिवासी, अनुसूचित एवं वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। आदिवासी समाज की जमीन, अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष करेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा साथियों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। कांग्रेस नेताओं ने इसे उत्तराखंड में परिवर्तन की मजबूत आवाज बताया। इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष एवं खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक नानकमत्ता गोपाल राणा, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व विधायक नारायण पाल, पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, बंसीलाल मीणा, अशोक राणा, दान सिंह राणा, आनंद सिंह राणा, हरिओम सिंह राणा, अनीश सिंह राणा, जवाहर सिंह राणा, मोहित सिंह राणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सोनी राणा सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान गोदियाल के आदिवासी समाज के प्रति संबोधन को लोगों ने गंभीरता से सुना और कांग्रेस नेताओं ने आदिवासी हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष का भरोसा दिलाया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *