Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम ने हल्द्वानी में मीडिया सेंटर भवन का किया शिलान्यास

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। राज्य के विकास में मीडिया की भी अहम भूमिका होती है। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज तहसील हल्द्वानी के अन्तर्गत ग्राम लोहरियासाल तल्ला में मीडिया सेंटर भवन के निर्माण कार्य का धार्मिक अनुष्ठानों के बीच शिलान्यास करने के बाद उपस्थित गणमान्य लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों, कराये जा रहे विकास कार्याे व विकास योजनाओं सहित जनहित में लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मीडिया के माध्यम से ही आमजन तक पहुंचती है। इसलिये सरकार और जनता के बीच मीडिया की भूमिका को कभी भी नकारा नही जा सकता। श्री धामी ने कहा कि यहां मीडिया सेन्टर भवन का निर्माण होने के पश्चात कुमाऊं मण्डल के पत्रकारों को यहां सारी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि मीडिया सेन्टर भवन में सूचना विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बैठकर क्षेत्र के पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी का क्षेत्र के सभी पत्रकारों द्वारा एक-एक कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में देहरादून से आये सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी एवं सूचना सचिव शैलेश बगौली भी मौजूद रहे। मीडिया सेंटर भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सांसद अजय भट्ट,विधायक बंशीधर भगत,कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्र,राम सिंह कैड़ा,विधायक सरिता आर्य, मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला,मण्डी परिषद चेयरमैन अनिल कपूर डब्बू,मेयर गजराज विष्ट,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,अजय राजौर,मोहन पाल सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि और पत्रकार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *