राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने से मचा हड़कंप ,कोच में 68 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित
दिल्ली। त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार तड़के आग लग गई। आग ट्रेन के बी – 1कोच में लगी थी। कोच में 68 यात्री सवार थे।हादसा रतलाम जिले के आलोट के पास लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हुआ। सभी यात्री सुरक्षित हैं। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है साथ ही व्भ्म् लाइन भी चालू कर दी गई है । अब जले हुए कोच को मौके से हटाया जाएगा , मुंबई तरफ़ जाने वाली अप लाइन चालू कर दी गई है । कुछ देर इसी सिंगल लाइन से अप और डाउन गाड़िया निकाली जाएगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12431) रात करीब 3.45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई। इसका अगला स्टॉप सुबह 8.45 बजे कोटा जंक्शन था, लेकिन राजस्थान में एंट्री से पहले लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के पास एसी कोच (बी-1) में आग लग गई। कोच में 68 यात्री सवार थे। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली करा लिया गया। किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हादसे के बाद दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। वहीं, ट्रेन का बिजली कनेक्शन काटकर प्रभावित कोच को अलग कर दिया गया है।
