खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं
खटीमा।सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट,भवानी भंडारी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को खटीमा पहुंचे। खटीमा पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने हेलीपैड एवं कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता से जुड़े मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली और विकास योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी सहित जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
