Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ऑपरेशन प्रहार के तहत सड़कों पर उतरे एसएसपी

रूद्रपुर । जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, आमजन में सुरक्षा का वातावरण स्थापित करने तथा राष्ट्रहित में ईंधन बचत की मुहिम को गति देने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के नेतृत्व में बड़ा कदम उठाया गया है। दिनांक 15 मई 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत व्यापक स्तर पर विशेष सांयकालीन पैदल गश्त अभियान चलाया गया। राष्ट्रहित में ईंधन बचत की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए अब पुलिस की मौजूदगी सड़कों पर और अधिक प्रभावी नजर आएगी, जिससे जनता को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा और अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा होगा। प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार की ईंधन बचत मुहिम को आगे बढ़ाते हुए एसएसपी अजय गणपति ने स्वयं पैदल गश्त की कमान संभाली। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र, रुद्रपुर मुख्य बाजार, रम्पुरा क्षेत्र, सार्वजनिक स्थलों, मुख्य चौराहों एवं भारी भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च करते हुए नजर आए। एसएसपी द्वारा स्वयं मैदान में उतरकर पुलिसिंग की कमान संभालने से आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है, वहीं असामाजिक एवं अराजक तत्वों में पुलिस का स्पष्ट खौफ दिखाई दिया। जनमानस में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने तथा अपराधियों में भय उत्पन्न करने के उद्देश्य से यह सायंकालीन पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि पैदल गश्त केवल ईंधन बचत का माध्यम नहीं है, बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, क्षेत्र की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने का सबसे प्रभावी तरीका है। प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा देशहित में ईंधन बचत को लेकर की गई अपील तथा मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक पैदल गश्त करने हेतु प्रेरित किया गया। अभियान के तहत शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र के संदिग्ध व्यक्तियों, उपद्रवियों एवं असामाजिक तत्वों पर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। गश्त के दौरान एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, हुड़दंग, नशाखोरी, उपद्रव अथवा शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कठोर वैधानिक कार्य वाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनपद की शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। एसएसपी अजय गणपति ने जनता को संदेश देते हुए कहा कि ऊधम सिंह नगर पुलिस जनता की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करें, यह पुलिस की मुख्य प्राथमिकता है। राष्ट्रहित में ईंधन बचत के साथ-साथ प्रभावी पुलिसिंग को बढ़ावा देने हेतु यह पैदल गश्त अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराध एवं अराजकता फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *