Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए धामी: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई

देहरादून/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी भी विशेष चर्चा का विषय रही। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रथम पंक्ति में बैठे नजर आए, जिसे राजनीतिक गलियारों में उनके बढ़ते कद और राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होती पहचान के रूप में देखा जा रहा है। शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ के दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी रही। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए भाजपा नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण मुलाकातें कीं। समारोह में उनकी मौजूदगी ने उत्तराखण्ड का मान भी बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों से पहुंचे मुख्यमंत्रियों से भेंट कर समसामयिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मंत्री परिषद को शपथ ग्रहण की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में नई सरकार प्रभावी कार्य करेगी, जिससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा सरकारें देशभर में विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पश्चिम बंगाल में नई सरकार राज्य की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास का नया अध्याय लिखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *