एक माह में ढाई करोड़ का नशा बरामद,68 तस्कर दबोचे
रूद्रपुर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान को साकार करने की दिशा में एसएसपी अजय गणपति ने जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों पर जनपद भर में चलाए गए एक माह के विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल करते हुए लगभग ढाई करोड़ की अवैध नशीली सामग्री बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने 55 मुकदमे दर्ज कर 68 नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है।अभियान के दौरान पुलिस ने 581.4 किलोग्राम गांजा, 1.058 किलोग्राम चरस, 714.96 ग्राम स्मैक, 56 नशीले इंजेक्शन और 227 नशीली गोलियां बरामद की हैं। जनपद के विभिन्न थानों में हुई कार्रवाई का विवरण देते हुए एसएसपी ने बताया कि नशा तस्करों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और किसी भी सूरत में नशा कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।विवरण के अनुसार कोतवाली रूद्रपुर पुलिस ने 5 मामले दर्ज कर 7 अभियुक्तों को गिरफ्रतार किया और उनके कब्जे से 560.8 किलो गांजा, 106.9 ग्राम स्मैक व 192 नशीली गोलियां बरामद कीं। कोतवाली जसपुर में 7 मामलों में 8 अभियुक्तों को गिरफ्रतार कर 1.973 किलो गांजा, 41.29 ग्राम स्मैक व 36 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। कोतवाली कुण्डा पुलिस ने 3 मामलों में 4 तस्करों को 10.51 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा। कोतवाली काशीपुर में 6 मामलों में 7 अभियुक्तों से 7.1 किलो गांजा, 0.095 किलो चरस व 8.88 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने 3 मामलों में 5 तस्करों को पकड़कर 4.27 किलो गांजा व 106 ग्राम स्मैक बरामद की।इसी क्रम में कोतवाली बाजपुर पुलिस ने 3 मामलों में 5 अभियुक्तों से 7.234 किलो गांजा व 19.62 ग्राम स्मैक बरामद की। थाना केलाखेड़ा में 3 अभियुक्तों से 8 ग्राम स्मैक, कोतवाली गदरपुर में 1 अभियुक्त से 0.219 किलो चरस, थाना दिनेशपुर में 1 अभियुक्त से 3.45 ग्राम स्मैक और कोतवाली पंतनगर में 2 अभियुक्तों से 13.93 ग्राम स्मैक व 35 नशीली गोलियां बरामद की गईं। कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने 2 तस्करों से 161.51 ग्राम स्मैक व 6 नशीले इंजेक्शन बरामद किए। कोतवाली किच्छा पुलिस ने 3 मामलों में 3 अभियुक्तों से 0.111 किलो चरस, 133 ग्राम स्मैक व 14 नशीले इंजेक्शन बरामद किए। थाना पुलभट्टðा में 2 तस्करों से 0.114 किलो चरस व 3.83 ग्राम स्मैक मिली। कोतवाली सितारगंज में 4 मामलों में 6 तस्करों से 29.38 ग्राम स्मैक, कोतवाली नानकमत्ता में 3 मामलों में 5 अभियुक्तों से 49.96 ग्राम स्मैक, कोतवाली खटीमा में 6 अभियुक्तों से 0.519 किलो चरस व 15.26 ग्राम स्मैक और कोतवाली झनकईया में 1 अभियुक्त से 3.44 ग्राम स्मैक बरामद की गई। एसएसपी की इस बड़ी कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
