Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री ने दिया आंगनबाड़ी कर्मियों को मानदेय वृद्धि करने का आश्वासन

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सेविका मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्राी को अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं से विस्तार से अवगत कराया। मुख्यमंत्राी ने आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं को सुनने के बाद प्रतिनिध्मिंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि के विषय में गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है। बैठक के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव ने जानकारी दी कि आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी के संबंध में भारत सरकार से भी अनुरोध् किया गया है। मुख्यमंत्री की ओर से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने अपनी हड़ताल को स्थगित करने पर सहमति जता दी है। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव शैलेश बगोली, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव चन्द्रेश कुमार तथा विभागीय निदेशक बीएल राणा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *