August 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रशासन की टीम ने खंडहर में 69 सिलिंडरों का जखीरा पकड़ा

काशीपुर। प्रशासन की टीम ने खंडहर में 69 सिलिंडरों का जखीरा पकड़ा है। एलपीजी सिलिंडरों के अवैध भंडार स्थल का संचालन उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर, स्वार तहसील के धोसीपुर गांव का जुबैद अली संचालित कर रहा था। मौके से कच्ची शराब व गांजा भी मिला है। पूर्ति विभाग ने सिलिंडरों को गैस गोदाम को सौंप लिया है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। राजस्व, पूर्ति विभाग व पुलिस की टीम ने रविवार शाम ग्राम दभौरा मुस्तकम, परमानंदपुर में चहारदीवारी के भीतर पुराने खंडहर में छापेमारी के दौरान 53 घरेलू गैस सिलिंडर (सात भरे, 46 खाली) व 16 व्यावसायिक सिलिंडर (नौ भरे, सात खाली) की खेप पकड़ी। 3-170 किलो गांजा व 100 लीटर कच्ची शराब भी मिली है। आरोपित जुबैद अली सिलिंडरों को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। आरोपित को हिरासत में लिया गया है। पूर्ति निरीक्षक तन्मय मैठाणी ने बताया कि सिलिंडरों को नेहा इंडेन गैस एजेंसी को सौंप दिया गया। आरोपित के विरुद्ध आईटीआई कोतवाली में प्राथमिकी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *