Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बागेश्वर में फिर लगे भूकंप के हल्के झटके

बागेश्वर । उत्तराखंड के बागेश्वर में एक बार फिर रविवार की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार सुबह 11 बजकर 47 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के कर्मी गांव के समीप जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। जिला मुख्यालय सहित गरुड़, कपकोट और कांडा क्षेत्रों में स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी रही। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय हो गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों और तहसील मुख्यालयों से संपर्क साधा गया है। भूकंप के झटके बेहद हल्के थे, जिससे कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या दरारें आने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। हिमालयी क्षेत्र में इससे पूर्व भी कई बार भूकंप के झटके आ चुके है। जबकिपिछले दो सप्ताह पूर्व भी बागेश्वर में  भूकंप के हल्के झटके लगने से लोगों में हड़कंप मंचा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *