तो चंपावत से ही चुनाव लड़ेंगे सीएम धामी…..
उत्तरांचल दर्पण से बातचीत में चंपावत के भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने किया दावा
नरेश जोशी
चंपावत। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच चंपावत भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री धामी चंपावत से ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह बात ‘उत्तरांचल दर्पण’ से कही। जिला स्तर पर पार्टी के प्रमुख नेता के इस बयान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, खासकर तब जब मामला उसी जनपद की विधानसभा सीट से जुड़ा हो। गोविंद सामंत ने यह भी कहा कि जनपद चंपावत की लोहाघाट विधानसभा सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व रुद्रपुर में आयोजित एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्के अंदाज में कहा था कि उन्हें डीडीहाट, रुद्रपुर व अन्य क्षेत्रें से भी चुनाव लड़ने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया में विभिन्न कयास लगाए जाने लगे। पिछले कुछ महीनों से यह चर्चा भी तेज है कि मुख्यमंत्री धामी रुद्रपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इसके अलावा खटीमा, डीडीहाट और देहरादून कैंट जैसी सीटों को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत का यह बयान सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में नई चर्चा शुरू हो गई है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी से सुिखर्यां बटोर रहा है। वर्तमान में पुष्कर सिंह धामी चंपावत से विधायक हैं। वे प्रदेश भर के दौरों के साथ-साथ चंपावत विधानसभा क्षेत्रकृचंपावत, टनकपुर और बनबसाकृपर लगातार नजर बनाए हुए हैं। क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और कई बड़े प्रोजेक्ट करोड़ों रुपये की लागत से संचालित हो रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री धामी ने अपने चुनाव लड़ने को लेकर अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन चंपावत की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले गोविंद सामंत के इस बयान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
