Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गदरपुर में सीएम धामी को कार्यकर्ताओं ने लड्डुओं से तोला

गदरपुर। जनपद उधम सिंह नगर के गदरपुर में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब पुष्कर सिंह धामी का काफिला काशीपुर से खटीमा जाते हुए गदरपुर पहुंचा। बाईपास मार्ग स्थित बलरामनगर मोड़ पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनका भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ मुख्यमंत्री का जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान सीएम धामी को लड्डुओं से तोला गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व गुंजन सुखीजा ने किया। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला मौके पर पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने फ्धाकड़ धामीय् के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उस समय रहा जब मुख्यमंत्री को लîóुओं से तौला गया। इस अनोखे सम्मान ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना कर दिया। साथ ही गुंजन सुखीजा द्वारा मुख्यमंत्री को पीतल की गदा भेंट की गई, जिसे शक्ति और सम्मान का प्रतीक माना गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार उत्तराखंड को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और गदरपुर सहित पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर ने इस स्वागत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता में मुख्यमंत्री के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला, जो सरकार की जनहितकारी नीतियों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर क्षेत्र के विकास को और गति देंगे।इस दौरान कार्यक्रम में काबल सिंह विर्क, सुरेश खुराना, मुनि भुसरी, अशोक हुड़िया, संजीव अनेजा, ज्योति अरोड़ा, पूनम ग्रोवर, ममता कश्यप, परमजीत सिंह पम्मा, कपिल गंडा, सुरेश कंबोज, राजीव पापनेजा, अरविंद पाल, कुणाल रस्तोगी, सागर गंडा, निर्मल नारंग, डॉ. सोनू विश्वास, सचिन गुप्ता, अश्विनी कुमार, राहुल भाटिया, प्रधान बृजेश, लवकुश शर्मा,जोगिंदर सिंह, अजय राजपूत, संजय चौधरी, रिजवान, राजू कंबोज,सुधेश डंग,प्रवीण कुमार,जसवीर सिंह,बीडीसी बलवीर सिंह,रवि सैनी,पवन राजपूत,मंगत सिंह,उदित वर्मा,गुरविंदर सिंह गोपी,पूर्व सैनिक संगठन से रमेश कन्याल,कुलवीर सिंह,हिम्मत कोरंगा हरलोग सिंह नामधारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *