Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम ने सुनी जनसमस्याएं,गैस की कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश

पैनिक होने की जरूरत नहीं, अवैध वसूली करने वालों की तत्काल जिलाधिकारी से करें शिकायत
खटीमा (उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान हेलीपैड लोहियाहेड एवं कैंप कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्य मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का निराकरण करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्तमान में गैस आपूर्ति को लेकर जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि गैस के लिए पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति या कर्मचारी गैस की कालाबाजारी करता है, तो उसकी शिकायत तत्काल जिलाधिकारी से की जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी किसी भी दशा में न होने पाए और वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, विनय रुहेला, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, उपाध्यक्ष सतीश भट्टð, प्रमोद मित्तल, भवानी भण्डारी, रंदीप पोखरिया, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, एएसपी उत्तम सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, अधिशासी अभियंता लोनिवि एन के अग्रवाल सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ विकास कार्यों को गति देने और जनहित के मुद्दों पर संवेदनशील रहने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *