मेला मेला मेरी शेरां वाली दा मेला..भगवती जागरण में माता के भजनों की धूम
रूद्रपुर । चैत्र मास के पावन नवरात्र पर्व के सातवें दिवस पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री सनातन धर्म सभा एवं श्री सनातन युवा मंच द्वारा संयुक्त रूप से मां भगवती का विशाल जागरण आयोजित किया गया। जिसमें भजन गायक कलाकारों ने माता के भजन सुनाकर उपस्थित सभी भक्तों को भक्ति में सराबोर कर दिया। सर्वप्रथम जजमान सतीश सुखीजा, आशा सुखीजा, राकेश सुखीजा, हिमांशु सुखीजा, शुभम, लक्की गाबा, जतिन, नरेश शर्मा, सन्नी सुखीजा, पंकज सुखीजा, धीरज सुखीजा, अशोक सुखीजा, हरीश सुखीजा, गौतम, रीषि सुखीजा, सोनू मदान, मनीश मदान, महेन्द्र छावड़ा, सागर छावड़ा, सक्षम छावड़ा, हरीश मदान ने पंडित सालिगराम पाण्डेय व नन्दकिशोर जोशी की अगुवाई में माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की। जिसके पश्चात माता के जागरण का शुभारम्भ किया गया। भजन गायक अमित अरोरा ने गुरू वन्दना, गणेश वन्दना, देवी देवताओं का आव्हान व फूलों की वर्षा के भजन सुनाये। जिसके बाद स्थानीय भजन गायक शुभम सक्सेना ने लाल लाल चुनरिया सितारों वाली, प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, मां मैनूं बनाले सेवादार दरबार दा, आना ही आना है मेरे घर भी आना है, मैं मलया तेरा दर दातिए, तेरी लंका में आग लगा दूंगा, मेला मेला मेरा मेरी शेरां वाली दा, मैं ओढ़ के चुनरी लाल मैं नाचूं तेरे अंगना में, ओड़कर देख जरा किस्मत बन जायेगी आदि भजन सुनाये। इसके अतिरिक्त रामपुर से आये भजन गायक पिन्दर ने भी मां के भजन सुनाये। जिन्हें सुनकर सभी श्रद्धालु तालियां बजाते हुए मां की भक्ति में मग्न होकर नाचते रहे। मध्य रात्रि रात्रि तारा रानी की कथा के बाद प्रातःकाल आरती की गई। जिसके पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान महेश बब्बर, ओम प्रकाश अरोरा, विजय जग्गा, अश्वनी बजाज, गौरव बेहड़, अमित अरोरा, मनोज मुंजाल, राकेश सुखीजा, राकेश राजदेव, विजय विरमानी, सुशील गाबा, किशन लाल नारंग, परमपाल सुखीजा, पवन गाबा, राजेश छावड़ा, सचिन मुंजाल, सुरेन्द्र रज्जी, मोहन भुड्डी, राजेन्द्र खनीजो, नरेश छावड़ा, साक्षी सुखीजा, किरन जग्गा, शशि अरोरा, सोनिया अरोरा, बीना बेहड़, पूर्वी बेहड़, सोनिया सुखीजा, आशा गाबा, मानूषी गाबा, संजय जुनेजा, राजकुमार सीकरी, राजकुमार भुसरी, हरीश ईश्पुजानी, अजय बंसल, श्वेता गाबा, विजय जुनेजा, कमल फुटेला, रोहित गोयल, साक्षी गोयल, मोहित बत्रा, साक्षी ग्रोवर, सुरेश जग्गा, रोहित जग्गा, गौरव जग्गा, गुरदीप सिंह गाबा, जतिन सुखीजा, सुमित बब्बर, सचिन तनेजा, गौरव तनेजा, पंकज सुखीजा, बिट्टू ग्रोवर, विजय चिलाना, राजकुमार खनीजो, मनोज अरोरा, सुधीर अरोरा, पंकज बांगा, जुगनूं, राजेश अरोरा, पुष्पा ग्रोवर, आनन्द, रिंकू ग्रोवर, संजय ठुकराल, राजन राठौर, विपिन लूथरा, नरेन्द्र अरोरा, साक्षी अरोरा, नीलम ग्रोवर, हरीश गुम्बर, अमित बांगा, स्नेहा मिड्डा, डा. नारायण अदलखा, नरेश शर्मा, गुलशन नारंग आदि मौजूद थे।
