चुन्नी मैं बनाई पाई पाई जोड़ के, रख ले तू मान साडा चुन्नी ओढ़ के
रुद्रपुर। चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में आयोजित हो रही माता रानी की चौकी एवं श्री बालाजी दरबार में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर हाजिरी लगाई और मैया रानी का गुणगान किया। नवरात्र के सातवें दिन श्री नीलकंठ धाम मंदिर के तत्वावधान में भगत सिंह चौक स्थित अल्मोड़ा ज्वेलर्स के स्वामी राजीव रस्तोगी के आवास पर भव्य चौकी एवं दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महामाई और बाबा का गुणगान किया तथा भक्ति में लीन होकर देर रात तक भजनों पर झूमते रहे।कार्यक्रम की शुरुआत ज्योत प्रज्वलन के साथ रस्तोगी परिवार द्वारा की गई। इसके पश्चात गणेश वंदना, श्रीराम स्तुति, हनुमान चालीसा तथा श्री बालाजी महाराज, भैरवनाथ और प्रेतराज की आरती के साथ दरबार का विधिवत शुभारंभ हुआ। भजन संध्या के दौरान माता रानी, भोलेनाथ और बालाजी महाराज के मधुर भजनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।दरबार में भजन गायक विनीत अरोरा ने मेने सब कुछ पाया दाती, तेरा दर्शन पाना बाकी है भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। सुमित वार्ष्णेय ने चुन्नी मैं बनाई पाई जोड़ के, रख ले तू मान साडा चुन्नी ओढ़ के तथा बांके बिहारी की अखियां जादू कर गई भजनों से समा बांध दिया।गुîóू लक्खा ने दर पे बुला रहा है, ये कृपा नहीं तो क्या ह भजन गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।सौरभ वार्ष्णेय ने फूलों में सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी और मेरा किसे न पूछया हाल, मां मेनू ला चरणा दे नाल,पवन खनिजो ने मैं तो आया तेरे दरबार बाबा बजरंगी और अपनी पायल का घुंगरू बना लो मुझे भजन गाकर खूब वाह वाही लूटी। दरबार में पहुंचे भक्तों ने सुंदर भजनों का खूब आनंद उठाया और झूमते हुए मैया रानी व बाबा का गुणगान किया।दरबार के दौरान भजनों के बीच गद्दी पर विराजमान महंत विकास शर्मा पर माता रानी और बालाजी महाराज की कृपा प्रकट हुई, जिस पर श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर राकेश भुड्डी,राजीव रस्तोगी,गौरव जुयाल, सचिन खुराना, अजय चîक्का, संजय ठुकराल,सुशील गाबा, हितेश ठुकराल, अमित अरोड़ा, विवेक दीप सिंह, पम्मी सुखीजा, शिवांश सुखीजा, पारस चुघ, हरवेश मनोचा, संदीप मनोचा, ललित नारंग, सुरेंद्र शर्मा, चंद्रसेन गंगवार,दीपक शर्मा, राजीव मनोचा, पवन खनिजों, पवन रंगीला, मोहित अरोड़ा, विजय तोमर, अनुज पाठक, रोहित मदान, मुकेश शर्मा, अमन खुराना, गौरव खुराना, सोनू, संदीप वाल्मीकि, मुकेश भटनागर, काशीराम, रविंद्र वार्ष्णेय, मीना वार्ष्णेय, यशी वार्ष्णेय, सीमा नारंग, कंचन नारंग, पूनम मदान, नीलू खुराना, गीता शर्मा, भूमिका शर्मा, संगीता बठला, सुमन मनोचा, अनीता मनोचा, विमला, रेशू सक्सेना, श्वेता, नेहा अरोड़ा, प्रिया मनोचा, मोना खुराना, राजेंद्र कौर, इंद्रजीत कौर, मुस्कान खनिजों, सीमा रानी, रामबेटी, चिका शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

