Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गाजे बाजों के साथ पहुंचा माता का डोला, अटरिया मेला शुरू

रूद्रपुर । प्राचीन अटरिया देवी मंदिर में आज धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मां अटरिया का डोला पहुंचने के साथ ही अटरिया मेले का शुभारम्भ हो गया। इससे पूर्व रम्पुरा स्थित मां अटरिया मंदिर से महंत पुष्पा देवी की अगुवाई में मां अटरिया देवी की प्रतिमा को सुसज्जित डोली में विराजमान किया गया। जिसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ जयघोषों के बीच डोला भव्य शोभा यात्र के रूप में रवाना हुआ। शोभायात्र में कई झांकियां भी प्रदर्शित की गई थीं। शोभा यात्र त्रिशूल चौक, बाटा चौक, डीडी चौक, हल्द्वानी रोड़, अटरिया रोड़ मोड़ से गुजरती हुई अटरिया मंदिर पहुंची। जहां मां अटरिया देवी की प्रतिमा को धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य मंदिर में विधिवत रूप से स्थापित किया गया। मंदिर में प्रतिमा स्थापना के साथ ही आज से हर वर्ष लगने वाला मां अटरिया मेला भी प्रारम्भ हो गया। जिसमें भारी संख्या में स्टॉल लगाये गये हैं। विधायक शिव अरोरा स्वयं भक्तो के साथ साथ डोले में शामिल हुए ओर डोले को उठाकर अटरिया मन्दिर पहुंचे। विधायक शिव अरोरा ने कहा रुद्रपुर में प्राचीन अटरिया माता मंदिर जिसकी मान्यता बहुत लम्बे समय से चली आ रही है जिनके लाखों भक्त मांनने वाले है। अटरिया मंदिर में लाखो भक्त दर्शन को आते है। उन्होंने कहा इस वर्ष त्रिशूल चौक से अटरिया मन्दिर मोड़ तक चौड़ीकरण सौंदर्यकरण कार्य चल रहा है वही जब अगली बार माँ अटरिया का भव्य डोला निकलेंगा तब यह मार्ग का चौड़ीकरण कार्य हो चुका होगा। जिसके बाद इस मार्ग पर लगने वाले जाम से निजाद मिलेगी। विधायक अरोरा ने कहा अटरिया माता की कृपा से रुद्रपुर क्षेत्र में समग्र विकास कार्य तेज गति से बढ़ रहें है। इस दौरान गिरीश पाल, नत्थूलाल गुप्ता, अनिल शर्मा, गीता शर्मा, सौरभ गुप्ता, शुभम, वीरेंद्र शर्मा, सुग्रीम राव, मनोज मदान, राधेश शर्मा सहित नगर के कई गणमान्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *