मैया नवरात्रों में जब धरती पर आती है..भजनों से गुंजायमान हुआ पांच मंदिर
रूद्रपुर । चैत्र मास के पावन नवरात्र पर्व के तृतीय दिवस पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में माता की चौकी का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायक कलाकारों ने माता के भजन सुनाकर मां की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान मंदिर परिसर माता के जयघोषों व तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान होता रहा। सर्व प्रथम जजमान रोहित गोयल, साक्षी गोयल, स्वर्णलता गोयल ने पंडित सालिगराम पाण्डेय व नन्दकिशोर जोशी की अगुवाई में माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की। जिसके पश्चात माता की चौकी का शुभारम्भ किया गया। भजन गायक अमित अरोरा ने गुरू वन्दना, गणेश वन्दना, देवी देवताओं का आव्हान व फूलों की वर्षा के भजन सुनाये। जिसके बाद हल्द्वानी से आईं भजन गायिका नीलम गंगोला ने मैया नवरात्रों में जब धरती पर आती है, किसको क्या देना है सोचकर आती है, दर पर आवांगी सालोंसाल नीं माये, पूरे कर दे मेरे सवाल नीं माये, सारी दुनियां में गूंजे शेरों वाली की जय जयकार, मां का सच्चा है दरबार, तूंने मुझे बुलाया शेरां वालिए मैं आया मैं आया शेरां वालिए, जय जय मां शेरां वाली, जय जय मां कलकत्ते वाली, सज धज के बैठी मेरी मां, मन्द मन्द मुस्काये, मां को मेरी नजर न लग जाये, मैं तेरे बिन रह नहीं सकदा मां, मेंनू तेरी आदत पै गई है, बांके बिहारी के कजरारे मोटे मोटे नैन, नजर न लग जाये, ऐ किस्मत वाले हांे तुम अपनी मां को छोड़कर दूर मत जाना आदि भजन सुनाये। जिन्हें सुनकर सभी श्रद्धालु तालियां बजाते हुए मां की भक्ति में मग्न होकर नाचते रहे। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान महेश बब्बर, ओम प्रकाश अरोरा, विजय जग्गा, अश्वनी बजाज, गौरव बेहड़, अमित अरोरा, मनोज मुंजाल, राकेश सुखीजा, राकेश राजदेव, विजय विरमानी, पवन गाबा, राजेश छावड़ा, सचिन मुंजाल, सुरेन्द्र रज्जी, मोहन भुड्डी, राजेन्द्र खनीजो, नरेश छावड़ा, साक्षी सुखीजा, किरन जग्गा, शशि अरोरा, सोनिया अरोरा, बीना बेहड़, पूर्वी बेहड़, सोनिया सुखीजा, आशा गाबा, मानूषी गाबा, मोहित बत्रा, साक्षी ग्रोवर, सुरेश जग्गा, रोहित जग्गा, गौरव जग्गा, जतिन सुखीजा, सुमित बब्बर, सचिन तनेजा, गौरव तनेजा, पंकज सुखीजा, आशा ग्रोवर, बिट्टू ग्रोवर, विजय चिलाना, राजकुमार खनीजो, मनोज अरोरा, सुधीर अरोरा आदि मौजूद थे।
माता की चौकी में भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु
गदरपुर। तृतीया नवरात्रि के पावन अवसर पर वार्ड नंबर 11 गदरपुर में युवा मां शक्ति सेवा समिति द्वारा महामाई की भव्य चौकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भजन गायक अभिषेक शर्मा ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना एवं मां भगवती के आ“वान के साथ किया।इस अवसर पर बरेली से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक राम-श्याम भाइयों ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और भक्तों को भक्ति रस में झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरे वार्ड में भक्ति और आस्था का वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, चेयरमैन मनोज कुमार मिंटू, रिया सोनू गुम्बर, पूर्व पालिका अध्यक्षा अंजू भुîóी, राकेश भुîóी सहित युवा मां शक्ति सेवा समिति के डॉ. विप्रजीत विश्वास, सोनू महक चौधरी, गौरव श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, कपिल चंद्रा, हैप्पी सिंह, कपिल सक्सेना, दीपक मेलकानी, जितेश मेलकानी, डॉ. गोपाल श्रीवास्तव, गजेंद्र चौधरी, भगवानदास, डॉ. राज श्रीवास्तव, विकास चौधरी, अन्नू गोपाल सक्सेना, सत्यम कुशवाहा, )तिक चंद्रा, कन्नू सिंह, नवीन चंद्रा, पुनीत चंद्रा, तुषार चंद्रा, आशा चौधरी, बीना चौधरी, उर्मिला चौधरी, सोनिया विश्वास, प्रीति चौधरी, आकांक्षा, आंचल, आशा दिवाकर, रानी सक्सेना, श्वेता श्रीवास्तव, ईशा चौधरी सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और धार्मिक भावनाओं को मजबूती मिलती है।


