Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बागेश्वर में भूकंप के झटके, तड़के महसूस हुई धरती में कंपन

बागेश्वर (उद संवाददाता)। जनपद में शनिवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे गहरी नींद में सोए कुछ लोग घबराहट के कारण घरों से बाहर निकल आए। हालांकि झटकों की तीव्रता कम होने के कारण जिले में कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंपीय आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह 04ः56ः16 बजे रिक्टर स्केल पर 2-5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इस भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 29-885 उत्तर अक्षांश और 80-016 पूर्व देशांतर पर स्थित रहा, जबकि इसकी गहराई जमीन के अंदर पांच किलोमीटर बताई गई है। सुबह के समय आए इस हल्के कंपन से कुछ संवेदनशील इलाकों में क्षणिक दहशत का माहौल बना, लेकिन तीव्रता बेहद कम होने की वजह से अधिकांश लोग इसे महसूस नहीं कर सके। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि जिले की सभी तहसीलों से विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त कर ली गई है। वर्तमान में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना या क्षति की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने आम जनता से धैर्य बनाए रखने और सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *