सुप्रसिद्ध चैती मेले का विधिवत शुभारंभ
काशीपुर। हर साल की तरह इस बार भी काशीपुर में उज्जैनी शक्ति पीठ माँ बाल सुन्दरी के मंदिर में चौत्र के नवरात्रे में लगने वाले मेले का आज से विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुभारम्भ हो गया है। मेले का शुभारम्भ मन्दिर के मुख्य पुजारी पंडा विकास कुमार अग्निहोत्री और कुमाऊ नरेश केसी सिंह बाबा के सपुत्र एनसी बाबा, सांसद अजय भट्ट, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली समेत गणमान्य व आम भक्तो ने संयुक्त रूप से माँ बाल सुन्दरी का ध्वज पताका लहराकर किया। गौरतलब है कि आज से शुरू हुआ मेला आगामी 17 अप्रैल तक चलेगा। जिसको लेकर खुद मेला समिति ने अपनी सभी तैयारियाँ पूरी कर दी है। ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओ को किसी भी प्रकार की समस्या से दो चार ना होना पड़े। बतादें कि 25 मार्च की अर्द्धरात्रि में मां बाल सुंदरी देवी का डोला पंडा आवास मोहल्ला कानूनगोयान से चौती मंदिर पहुंचेगा। 31 मार्च की अर्द्धरात्रि डोला मंदिर से पंडा आवास वापस रवाना होगा। गौरतलब है कि हर साल एक विशाल मेले का आयोजन मन्दिर समिति द्वारा किया जाता है जो कि पूरे उत्तर भारत का चैत्र नवरात्रों सबसे बड़ा मेला होता है जिसमे करोड़ो भक्त अपनी अटूट आस्था को लेकर हर साल माँ बाल सुंदरी के मंदिर में आते है जहाँ पर उनकी सभी मुराद पुरी होती है। इतना ही नहीं खासतौर पर अब की बार मंदिर परिसर में 32 सीसीटीवी समेत पूरे मेले में 100 सीसीटीवी कैमरे लगाये गए है जिनसे हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और {ासतौर पर महिलाओ के साथ कोई छेड़खानी ना हो उसके लिए पुलिस प्रशासन ने सादी वर्दी में भी महिला पुलिस को तैनात किया है। इस दौरान पंडा शक्ति अग्निहोत्री, वंश गोपाल अग्निहोत्री, कृष्ण गोपाल अग्निहोत्री, पंडा मनोज अग्निहोत्री, पंडा संदीप अग्निहोत्री, आदि समेत पंड़ा परिवार एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
