Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नानकमत्ता में ‘हनीट्रैप’ गिरोह का भंडाफोड़, छह शातिर गिरफ्तार

रूद्रपुर/नानकमत्ता । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के फ्अपराध मुक्त देवभूमिय् के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऊधमसिंहनगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल निर्देशन में नानकमत्ता पुलिस ने महिलाओं के माध्यम से जाल बिछाकर लोगों को लूटने, ब्लैकमेल करने और हनीट्रैप में फँसाने वाले एक संगठित अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना और हिस्ट्रीशीटर तारा सिंह सहित कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। एसएसपी अजय गणपति ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह की महिला सदस्य सीमा कौर और गुरमीत कौर फोन पर लोगों से मीठी बातें कर उन्हें अपने प्रेम जाल में फँसाती थीं। जब शिकार पूरी तरह विश्वास में आ जाता, तो उसे मुलाकात के बहाने नानकमत्ता के सुनसान क्षेत्र श्मच्छी झालाश् बुलाया जाता था। 14 मार्च की रात भी अभियुक्तों ने वादी को इसी तरह जाल में फँसाकर बुलाया। जैसे ही वादी अपनी आई-10 कार से वहां पहुँचा, पहले से घात लगाकर बैठे राजेंद्र सिंह उर्फ राजू, तारा सिंह, गुरविंदर और रमन ने उसे घेर लिया। इसके बाद उसे बंधक बनाकर भड़ाभुड़िया स्थित एक घर में ले जाया गया, जहाँ उसके कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाई गई। बदमाशों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी और विरोध करने पर मारपीट कर उसकी कार, नगदी और जेवर लूटकर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर नानकमत्ता पुलिस सक्रिय हुई। 15 मार्च को उपनिरीक्षक राजेंद्र पंत की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर डैम बन्दे क्षेत्र में घेराबंदी की। इस दौरान लूटी गई हुंडई आई-10 कार ;न्च् 26 ल् 8203द्ध में सवार मुख्य आरोपी तारा सिंह, राजेंद्र सिंह, गुरमीत कौर और सीमा कौर को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर रमन सिंह और गुरविंदर को भी वाटर स्पोर्ट्स क्षेत्र से दबोच लिया गया। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई कार, सोने की अंगूठी, 9750 रुपये नगद, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। अभियुक्त लूटी गई कार को नेपाल में बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का मुख्य सदस्य तारा सिंह कोतवाली नानकमत्ता का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस के 21 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, राजेंद्र सिंह उर्फ राजू पर भी दो दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज हैं। महिला अभियुक्तों का भी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस टीम में निरीक्षक मंजू पांडे, उपनिरीक्षक राजेंद्र पंत, नवल किशोर, सुनील कुमार और एसओजी के भूपेंद्र आर्य सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस टीम की इस कामयाबी की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *