Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 12 सिलेंडर जब्त

गदरपुर। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में गुरुवार को गदरपुर तहसील क्षेात्रा में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। गोपनीय सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी रिचा सिंह की अध्यक्षता में राजस्व एवं पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने पारस गैस सर्विस गदरपुर स्थित निवासी रामजीवनपुर की दुकान का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मौके पर टीम ने वहां से 9 घरेलू तथा 3 व्यावसायिक गैस सिलेंडर के साथ गैस रिफिलिंग में प्रयुक्त गैस किट को जब्त कर लिया। दुकान में कार्यरत कार्मिक ने भी स्वीकार किया कि उसके द्वारा वहां अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की जा रही थी।प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।उपजिलाधिकारी रिचा सिंह ने क्षेात्रावासियों से अपील करते हुए कहा कि गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या के लिए दूरभाष नंबर 05944-250250, 05944-250719 और 05944-250500 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति गैस की कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।इस संबंध में उपजिलाधिकारी ने आपूर्ति निरीक्षक के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार देवेंद्र बिष्ट, पूर्ति निरीक्षक अल्पना बजाज, कानूनगो भगत सिंह, विनोद कुमार तथा राजस्व उप निरीक्षक इंदू भट्ट सहित अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *