अल्मोड़ा जिले में सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने को क्विक रिस्पांस टीम गठित
अल्मोड़ा।जिले में गैस आपूर्ति और वितरण को लेकर गुरुवार को डीएम अंशुल सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति को सुचारु एवं निर्बाध बनाए रखने, कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर प्रभावी नियंात्राण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने गैस एजेंसी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि घरेलू गैस आपूर्ति में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न होने पाए। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। कहा कि वर्तमान में जनपद में घरेलू गैस की उपलब्धता पर्याप्त माात्रा में है, इसलिए जनपद वासियों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने गैस वितरकों को बिना बुकिंग के किसी भी व्यक्ति को गैस सिलेंडर की आपूर्ति न की जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गैस बुकिंग के लिए निर्धारित 25 दिन के अंतराल का पालन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। जिससे सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा सके और अनावश्यक भीड़ अथवा अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।डीएम ने रसोई सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया है। इन टीमों में संबंधित क्षेात्रा के उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेात्राधिकारी, थानाध्यक्ष और पूर्ति निरीक्षक शामिल रहेंगे, जो समय-समय पर गैस एजेंसियों का निरीक्षण करेंगे और व्यवस्थाओं की निगरानी रखेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर कालाबाजारी, जमाखोरी या अनियमितता का मामला सामने आता है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आपातकालीन कंट्रोल रूम स्थापित: जिले में किसी भी संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से एक आपातकालीन कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। किसी भी प्रकार की गैस आपूर्ति संबंधी शिकायत दर्ज कराने, उक्त विषय से संबंधित किसी भी सूचना देने तथा स्थिति पर सतत निगरानी रखने के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05962-237875, 05962-237874 तथा मोबाइल नंबर $91 79004 33294 जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह निर्धारित समयावधि पूर्ण होने के बाद ही गैस सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन और फोन के माध्यम से कराएं। गैस एजेंसियों पर अनावश्यक रूप से भीड़ न लगाएं। साथ ही घबराहट में आकर अनावश्यक गैस बुकिंग न करें। केवल आवश्यकता के अनुसार ही रिफिल बुक करें। जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।
