Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

रूद्रपुर। भाई की मौत से अवसाद में चल रहे एक युवक ने खुद को गोली से उड़ा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचेी अैर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। जानकारी के मुताबिक खेउ़ा निवासी 26 वर्षीय राजवीर सिंह राजू पुत्र शंकर सिंह बिंदूखेड़ा में खेती करता था। एक सप्ताह पूर्व उसके चचेरे भाई सुखदेव सिंह की काशीपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस दौरान राजू सुखदेव से फोन पर बात कर रहा था। जब यह हादसा हुआ था तब से अवसाद में चल रहा था। गत रात्रि राजू ने 315 बोर के तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका दो वर्षीय पुत्र है और वह तीन भाईयों में सबसे छोटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *