संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली युवती
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने घर में ही गले में फंदा लगा कर लटक गई। युवती को लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे उतार कर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पुलिस को मेमो भेजा गया। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन जबरन शव ले गए। हालांकि पीआरडी के जवान रोकते रहे। बाद में पुलिस ने घर पर पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई को भेजा है। पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर को कोतवाली क्षेत्र महेशपुर में एक 18 वर्षीय युवती ने घर में ही गले में फंदा लगाकर लटक गई। इसी बीच परिजनों की नजर कमरे में गई तो उसे लटका देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में लोगों की मदद से उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में तैनात पीआरडी के जवानों ने शव अस्थाई मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार के लोग शव घर ले जाने लगे। पीआरडी के जवानों ने रोका तो उनकी परिजनों से नोंक-झोंक हो गई और परिवार के लोग शव घर ले गए। बाद में दरोगा चंदन बिष्ट, कांस्टेबल कृष्ण गांव में पहुंचे और परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई को भेजा है। पुलिस के मुताबिक युवती को मां ने डांट दिया था। पुलिस जांच कर रही है। उधर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक एक से छोटी थी। उससे छोटा भाई है।
