नाव चला रहा युवक नानक सागर डैम में डूबा
पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने 24 घंटे बाद बरामद किया शव
नानकमत्ता। नानकसागर डैम में नाव चला रहा नाविक अचानक संतुलन बिगड़ने से पानी में डूब गया। नाव चालक को पानी में डूबता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नाव में डूबे नाविक की तलाश में पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया, इसके बाद अगले दिन 24 घंटे बाद एनटीआर को सफलता मिली और शव को बरामद कर लिया। बुधवार को ग्राम देवपुरा डाम पार नानकमत्ता निवासी जसवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह उम्र 20 वर्ष जो कि आम दिनों की तरह नानाकसागर डैम में अपनी नाव चल रहा था। इसी दौरान नानकसागर बाऊली साहब के पास अचानक जसवीर सिंह का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से जसवीर नाव से गिरकर पानी में डूब गया। जसवीर को पानी में डूबता देख लोगों ने ठीक पुकार मचाई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाल मंजू पांडे मय पुलिस फोर्स पहुंचकर एनडीआरएफ के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। तमाम कोशिश के बाद एनडीआरएफ की टीम 24 घंटे बाद डुवे युवक का सब बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक को मिर्गी का दौरा पड़ता था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मिर्गी का दौरा पड़ने के दौरान वह नाव से गिर गया। इस बीच एनडी आरएफ की तैयारी की पोल तब खुल गई जब नानक सागर डैम में डूबे युवक को बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम मोटर नाव लेकर पहुंची थी, लेकिन कई घंटे की मशक्कत के बाद भी नाव मोटर चालू नहीं हो पाई। एनडीआरफ की टीम हाथ से नाव को चलाती हुई डेम में पहुंची,लेकिन इसके बावजूद भी नाव स्टार्ट नहीं हुई। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
