कपकोट पुलिस की बड़ी कामयाबी : 248 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
बागेश्वर। होली उत्सव पर शराब की विभिन्न क्षेत्रों में अवैध तश्करी को देखते हुए आबकारी विभाग मग्न तो पुलिस सतर्क रही। कपकोट पुलिस ने क्षेत्र में शराब की तश्करी होने की शिकायत मिलने पर आबकारी विभाग से शामा अंग्रेजी शराब की दुकान के लिए दिए गए रमन्ने में वहां की दुकान में शराब उतारने के बजाय उसे तश्करी हेतु अन्य स्थान केलिए भेज दिया गया। वही क्षेत्रीय लोगों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत की। पिकप में लदी शराब अन्यत्र उतारी जा रही थी।शिकायत के बाद कपकोट पुलिस ने248 पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक तस्कर भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार शराब तस्करी की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग की तो पाया कि शामा की दुकान के पास पर 25 लाख की कीमत की शराब अन्यत्र ले जाई जा रही है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की तथा शराब भरी पिकप वाहन को पकड़कर सीज कर दिया गया। बरामद अवैध शराब की कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस टीम ने वाहन के चालक मोहन सिंह व हिमांशु दफौटी निवासी बिलोना बागेश्वर के द्वारा आबकारी विभाग के वैध पास का दुरुपयोग कर शराब की खेप को खुर्द-बुर्द करते हुए वाहन से 248 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर अभियुक्त मोहन सिंह को हरिमोहन बार भराड़ी के पास से गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त हिमांशु दफौटी पुलिस टीम को देख कर मौके से फरार हो गया ।पुलिस ने अभियुक्त गणों के विरुद्ध धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया गिरफ्तार अभियुक्त व तस्करी में प्रयुक्त वाहन को आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर कब्जे में लिया है। वही मामले में आबकारी विभाग द्वारा ऐसे में शराब तश्करो के साथ मिलीभगत करने, रमन्ने वाले स्थान के बजाय अन्यत्र जाने वाली शराब और पंजिकृत दुकानो में अपने जारी स्टॉक में मिलीभगत करने हेतु आबकारी विभाग की कार्यशैली भी सवालिया निशानों में है।लोगों ने इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर ऐसे में शराब तश्करी करने वालों को संरक्षण देने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं।लोगों का आरोप है कि खुलेआम नियमो की अनदेखी होती है आबकारी विभाग की इस पर पूरी जिम्मेदारी बनती है।लोगों ने आबकारी विभाग पर आबकारी के नियमों को केवल कागजों में ही खानापूर्ति हेतु दिखाने और अवैध नशे के काले कारोबारियों पर कोई कार्रवाई नही किए जाने के भी आरोप लगाए हैं।शराब की खेप पकड़ने वालों में थाना-कपकोट के उपनिरीक्षक जीवन सामन्त,एएसआई सुमित कुमार, कांस्टेबल हरीश सनवाल, अशोक टम्टा, आदि मौजूद थे।
