Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

रुद्रपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा अपराधियों के विरुद्ध अपनाए गए कड़े रुख के चलते पंतनगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को तत्काल गिरफ्रतार कर लिया है। डायल 112 से सूचना प्राप्त होते ही पंतनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए उसे चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्रतार कर लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जनपद पुलिस महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रही है।घटना के विवरण के अनुसार 28 फरवरी 2026 को कोतवाली पंतनगर को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। वादी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल अभियुक्त जंग बहादुर उर्फ जंगा के विरुद्ध एफआईआर संख्या 32/2026 धारा 65, 351;3द्ध, 127 बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया। मुकदमा दर्ज होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर कोतवाली पंतनगर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की तलाश में दबिश दी। पुलिस ने वैज्ञानिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया।गिरफ्रतार अभियुक्त की पहचान जंग बहादुर उर्फ जंगा पुत्र मुन्ना लाल, निवासी रूम नंबर 1174, झा कॉलोनी, पंतनगर, जनपद ऊधमसिंहनगर उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को उसके अपराधों और धाराओं से अवगत कराते हुए गिरफ्रतार किया और वैधानिक कार्यवाही के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम ने इस संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने का कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *