February 18, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सल्ट में 18 किलो गांजे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

अल्मोड़ा। ड्रग्स फ्र देवभूमि मिशन के तहत पुलिस का जिलेभर में चेकिंग अभियान जारी है। चेकिंग के दौरान सल्ट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने तीन दो युवको को गांजे के साथ दबोचा लिया। आरोपियों के कब्जे से कुल 18.350 किलो गांजा बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सल्ट पुलिस और एसओजी की टीम ने क्षेत्र के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास एक कबाड़ से भरी पिकअप वाहन संख्या यूके 19 सीए 0992 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में सवार गुलजार पुत्र अफसर अली निवासी, एचपी गोदाम टांडा रामनगर, नासिर हुसैन वर्ष पुत्र मजर हुसैन, निवासी ग्राम पूछडी, रामनगर और मोहम्मद आजम पुत्र निजामुद्दीन, निवासी ठाकुरद्वारा मुरादाबाद यूपी के कब्जे से 18.350 किलो गांजा बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर गांजे को सील कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्रतार किया। टीम में थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह, एसओजी प्रभारी सुनील धानिक, एएसआई दीवान सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह, राकेश खेतवाल, रविंद्र कम्बोज शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *